गोवा के प्रसिद्ध बीच
1.सिनकेरीम बीच Sinquerim Beach
सिनकेरीम बीच उत्तरी गोवा के शांत समुद्र तटों में से एक है, जो अन्य उत्तरी गोवा के समुद्र तटों के विपरीत है। यह प्रसिद्ध समुद्र तटों जैसे कि बागा, कैलंगुट और कैंडोलिम के दक्षिण में स्थित है। यह बीच अगुआडा फोर्ट के करीब स्थित है। यहाँ वाटर-स्कीइंग, पैरा-सेलिंग, फिशिंग, स्कूबा डाइविंग और विंडसर्फिंग का आनंद ले सकते हैं। यह तैराकी के लिए एक सुरक्षित स्थान है।
2.कैंडोलिम बीच Candolim Beach
गोवा की राजधानी पणजी से करीब 15 किलोमीटर दूर उत्तरी भाग में स्थित एक छोटे से शहर कैंडोलिम में है।यह बीच गोवा के सबसे लंबे बीचों में गिना जाता है। यह बीच अगोडा किले से शुरू होकर चापोरा बीच पर समाप्त होता है।यह बीच अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए भी जाना जाता है।कैंडोलिम बीच पर रेत के टीलों और उन पर लगी छोटी-छोटी झाड़ियाँ के कारन इस द्वीप की सुंदरता को एक अलग रूप देते हैं। इस बीच पर वाटर स्कीइंग , पैरासेलिंग , बंप राइड्स , जेट स्कीइंग , बनाना राइड्स आदि का आनंद उठा सकते हैं।
3.कैलंगुट बीच Calangute Beach
यदि आप समुद्र तटों पर जाना पसंद करते हैं और मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं तो कैलंगुट बीच आपके लिए बना है। आप यहाँ वाटर स्पोर्ट्स का भरपूर मजा ले सकते है। शेक में कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स खा सकते हैं और एक अच्छा सनटैन का आनंद लेने के लिए समुद्र तट पर लेट सकते हैं। पीक सीज़न के दौरान, पर्यटकों की काफी भीड़ होती है।
4.बागा बीच Baga Beach
गोवा में सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक बीच है।बागा समुद्र तट एक पार्टी-प्रेमी का स्वर्ग है।इस समुद्र तट का नाम “बागा क्रीक” के नाम पर रखा गया है। पर्यटक यहाँ वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों जैसे की जेट स्की, स्पीड बोट, बनाना राइड का मजा लूटने के लिए ज्यादा आते हैं, इसके अलावा यहाँ बहुत सारे नाइट क्लब और डिस्को क्लब हैं, जिसमे टीटो बहुत लोकप्रिय हैं। बागा सभी प्रकार के सीफूड के लिए प्रसिद्ध है।आमतौर पर यहाँ बहुत भीड़ होती है।खासकर पीक सीजन के दौरान। दक्षिण में कैलंगुट समुद्र तट और उत्तर में अंजुना से घिरा है।
5.अंजुना बीच Anjuna Beach
अंजुना बीच गोवा में लोकप्रिय और हलचल भरे समुद्र तटों में से एक है जो पूरे साल पर्यटकों को लुभाता है। पीक टूरिस्ट सीज़न के दौरान अंजुना बीच डान्स पार्टियों और प्रसिद्ध पिस्सू बाज़ार (प्रत्येक बुधवार) को लगता है, जिसमें आप फलों से लेकर गहने, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक कई चीजें खरीद सकते हैं।अंजुना समुद्र तट सबसे कम रेतीला है। समुद्र तट के कुछ खंड भी चट्टानी हैं। वहाँ कई दर्शनीय लाल लेटराइट चट्टानें हैं, यही कारण है कि इसे कभी-कभी रॉकी बीच भी कहा जाता है। लाल रंग की लेटराइट चट्टानें अंजुना समुद्र तट के असली गहने हैं।आपको कई शक्स, बार, रेस्तरां, पब, कैफे, होटल, रिसॉर्ट, गेस्ट हाउस और विला मिल जाएंगे।पीक सीज़न में यहाँ एक मस्ती भरा बीच पार्टी का दृश्य होता है।यहाँ कई नाइट क्लब भी हैं। अंजुना बीच अपनी रेव पार्टियों और ट्रान्स पार्टियों के लिए जाना जाता है।यहाँ कुछ रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग, ट्रेकिंग, वॉटर स्कीइंग, जेट स्कीइंग, गोवा में बंजी जंपिंग, स्पीड बोटिंग और कई अन्य उपलब्ध हैं।
6. वगाटर बीच Vagator Beach
वगाटर बीच अंजुना बीच के उत्तर में स्थित है। वगाटर बीच पार्टी करने वाले का पसंदीदा बीच है।वगाटर बीच से सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही सुन्दर दिखता है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगो के लिए यह बीच किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस बीच पर सभी प्रकार के वाटर स्पोर्ट्स उपलब्ध है। जैसे पैरासेलिंग, बनाना-राइड, स्कूटर और बोट राइड मौजूद हैं। इसके अलावा, कई झोपड़ियां हैं जहाँ पर आराम कर सकते है और कोल्ड्रिंक तथा स्वादिष्ट भोजन के साथ सुबह सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते है।
7.कोलवा बीच Colva Beach
कोलवा बीच सबसे पुराना, बड़ा और दक्षिण गोवा का सबसे शानदार बीच है। इस बीच पर 25 कि.मी. तक सफेद रेत की चादर फैली हुई है और बीच के किनारों पर नारियल और खजूर के पेड़ हैं, जो उत्तर में बोगमालो से लेकर दक्षिण में वास्को-डी-रामा तक फैले हुए हैं। दक्षिण गोवा में कोलवा बीच विशेष रूप से रोमांटिक लोगों के लिए है।ज्यादातर अच्छे होटल यहीं पर हैं।
8.मीरामार बीच Miramar Beach
मीरामार गोवा में सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है।मिरामार बीच पर मांडोवी नदी अरब सागर से मिलती है। मिरामार बीच को मूल रूप से "गैस्पर डायस बीच" के रूप में जाना जाता था।यहाँ शाम के समय गोवा के स्थानीय निवासी और बाहरी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। क्योंकि यहां मनोरंजन के लिए बहुत सारी गतिविधियां होती हैं।यहां खरीदारी करने जा सकते हैं और कुछ दर्शनीय स्थलों का आनंद ले सकते हैं।समुद्र तट से फोर्ट अगुआड़ा का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है।
9.डोना पाउला बीच Dona Paula Beach
डोना पाउला गोवा शहर के बाहरी भाग में स्थित है।डोना पाउला उत्तर और दक्षिण गोवा दोनों के पास है इस कारन इस स्थान के आस पास ठहरना काफी सुविधाजनक होता है।डोना पाउला का नाम पुर्तगाली वाइसराय की बेटी, डोना पाउला के नाम पर रखा गया था। डोना पाउला बीच पर बनी चट्टानों को ’लवर्स पैरेडाइस’ कहा जाता है। डोना पाउला बीच पर आप वाटर स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं।
10.पालोलेम बीच Palolem Beach
पालोलेम बीच दक्षिण गोवा के कानाकोना में स्थित है।यह एक साफ सुथरा समुद्र तट है। यह बीच विशाल नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ है।यह बीच अपनी शांत और सुकून देनेवाली लहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर डिस्को क्लब में सबको निजी हेडफ़ोन दिए जाते है।आप इन्हे पहनिए और वहाँ मौजूद भीड़ के बीच जम के थिरकिए और संगीत का भरपूर आनंद उठाये और बाहरी दुनिया को भूल जाये।पलोलेम बीच पर सूर्यास्त का सुन्दर दृश्य का आनंद उठा सकते है।यह डॉल्फिन ट्रिप और मछली पकड़ने के लिए लोकप्रिय है।यह बीच नाईट पार्टी और सी फ़ूड के लिए भी प्रसिद्ध है।
Great blog!! Thanks for sharing this post and it is very useful and informative.
ReplyDeleteWe are offering -
Outstation Cabs
Car Rental
Cab Service
Taxi Booking
Car Booking
Online Taxi Booking
Car on Rent
Online Car Booking
Online Cab Booking
Cab Rental
Cab Hire