पशुपति नाथ मंदिर
थमेल से पशुपतिनाथ मंदिर की दुरी - 4 km
काठमांडू में सबसे महत्व पूर्ण स्थान पशुपति नाथ जी का मंदिर है।यह मंदिर बागपति नदी के किनारे स्थित है। पशुपतिनाथ मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत में शामिल है। पशुपतिनाथ भगवान शिव का ही एक रूप है।यह सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। देश विदेश से काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। इस मंदिर में सिर्फ हिन्दुओ को ही प्रवेश दिया जाता है।गैर हिंदू पर्यटक इस मंदिर का दर्शन दूर से बागमति नदी के दूसरे किनारे से कर सकते हैं।