पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर दूर देवपाटन गांव में बागमती नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल है। पशुपतिनाथ मंदिर का ज्योतिर्लिंग चतुर्मुखी है। पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग में चारों दिशाओं में एक मुख और एकमुख ऊपर की ओर है। प्रत्येक मुख के दाएं हाथ में रुद्राक्ष की माला और बाएं हाथ में कमंदल धारण किया है | ये पांचों मुख अलग-अलग गुण दर्शाते हैं। दक्षिण दिशा के मुख को अघोर मुख कहा जाता है, पश्चिम दिशा की ओर के मुख को सद्योजात, पूर्व दिशा के मुख को तत्वपुरुष और उत्तर दिशा की ओर के मुख को वामदेव या अर्धनारीश्वर कहा जाता है।ऊपर की ओर के मुख को ईशान मुख कहा जाता है।
Sunday, March 31, 2019
Pashupatinath Temple Kathmandu Nepal
पशुपतिनाथ मंदिर
Saturday, March 30, 2019
How to reach Nepal kathmandu from India
भारत से नेपाल जाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले बॉर्डर
सुनौली बॉर्डर (उत्तर प्रदेश )
सुनौली बॉर्डर (उत्तर प्रदेश )
उत्तर भारत से नेपाल की ओर जाने वाले अधिकांश लोग सुनौली बॉर्डर से होकर नेपाल के भैरहवा तक जाते हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से यहाँ आसानी से पंहुचा जा सकता है। यह भारत की सबसे बड़ी और व्यस्ततम सीमा है।नेपाल भैरहवा से काठमांडू, पोखरा और लुंबिनी के लिए बस सेवा उपलब्ध हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)