पद्मनाभस्वामी मंदिर केरला यात्रा सम्पूर्ण जानकारी
Padmanabhaswamy Temple Kerala Complete Trip Guide
![]() |
Kerala Trivandrum |
दोस्तों
आज मैं आपको पद्मनाभस्वामी मंदिर जो त्रिवेंद्रम केरला में। है वहां लेकर जा रहा हूं। कुछ साल पहले हम सब ने इस मंदिर के तहखाने से ढ़ेरों खजाना
मिलने की बातें सुनी थी। वही यह मंदिर है। त्रिवेंद्रम एक मात्र एक ऐसी जगह है। जहां सभी प्रकार के व्यक्ति ट्रिप का भरपूर आनंद उठा सकते
हैं। बुड्ढे बच्चे और जवान।त्रिवेंद्रम में बुजुर्ग श्री विष्णु का दर्शन कर पाएंगे।बच्चे Zoo में अलग अलग टाइप के प्राणी देखकर रोमांचित हो
जाएंगे। जवान समुद्र के बीच पर मौज मस्ती कर पाएंगे।
त्रिवेंद्रम केरला की राजधानी है। भारत के सभी प्रमुख शहरों से ट्रेनें चलती है।आपको त्रिवेंद्रम में एक रात के लिए रुकना होगा। ट्रिप का पूरा प्लानिंग कर ले। त्रिवेंद्रम का रेलवे का टिकट जाने और आने का कंफर्म टिकट एडवांस में बुक करा लें।त्रिवेंद्रम में एक साफ-सुथरा कोवलम बीच है। आपको एक रात यहां गुजारनी है।आमतौर पर होटल बीच से ज्यादा दूरी पर होते हैं। लेकिन यहां सभी होटल बीच को लगकर है। समुद्र का पानी भी कुछ होटलों की दीवारों को टच करता है। इस बीच पर रात गुजारना जिंदगी का एक हसीन पल होगा।
त्रिवेंद्रम केरला की राजधानी है। भारत के सभी प्रमुख शहरों से ट्रेनें चलती है।आपको त्रिवेंद्रम में एक रात के लिए रुकना होगा। ट्रिप का पूरा प्लानिंग कर ले। त्रिवेंद्रम का रेलवे का टिकट जाने और आने का कंफर्म टिकट एडवांस में बुक करा लें।त्रिवेंद्रम में एक साफ-सुथरा कोवलम बीच है। आपको एक रात यहां गुजारनी है।आमतौर पर होटल बीच से ज्यादा दूरी पर होते हैं। लेकिन यहां सभी होटल बीच को लगकर है। समुद्र का पानी भी कुछ होटलों की दीवारों को टच करता है। इस बीच पर रात गुजारना जिंदगी का एक हसीन पल होगा।
Trivandrum Trip Planning
आपके शहर से त्रिवेंद्रम
जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल www.irctc.co.in पर जाकर पता करे कौन सी ट्रेन त्रिवेंद्रम में
सुबह 12:00 बजे से पहले पहुंचती है। क्योंकि त्रिवेंद्रम
में होटल चेक-इन का टाइम सुबह 10:00 बजे का है। अगर आप सुबह 12:00 बजे से पहले बीच पर पहुंच जाते हो। हो तो आपको पूरा दिन और
पूरी रात बीच पर गुजर ने को मिलेगी।
आप
उसी ट्रेन का टिकट बुक करें जो सुबह 12:00 बजे से पहले त्रिवेंद्रम पहुंचती हो। और त्रिवेंद्रम से
आपके शहर रात को निकलने वाली ट्रेन का ही टिकट बुक
करें। क्योंकि पूरा दिन
आपको त्रिवेंद्रम घूमने को मिलेगा।
कोवलम
को एक को लगकर एक ऐसे तीन बीच हैं। आपको लाइट हाउस बीच की होटल रूम बुक करना है।ग्राउंड फ्लोर की रूम छोड़ कर। आप फर्स्ट या सेकंड फ्लोर की रूम
का एडवांस में रूम ऑनलाइन बुक करें। ध्यान रहे रूम के गैलरी से आपको समुद्र का
दर्शन आसानी से हो।
आप की दो बातें पक्की हो गई। आने जाने का रेलवे का एडवांस
में कन्फर्म टिकट और लाइट हाउस बीच पर होटल का रूम।
साउथ
के सभी मंदिरों में ड्रेस कोड लागू है। पुरुषों को सफेद कलर की। धोती और महिलाओं
को सारी पहनकर ही मंदिर में प्रवेश मिलता है। इसलिए सफेद कलर की धोती खरीद ले। जो
लूंगी टाइप की होती है।
Kovalam
Beach, Trivandrum
चलिए
दोस्तों हम सफर की शुरूवात करते हैं। जैसे ही आप त्रिवेंद्रम रेलवे स्टेशन पर उतरते
हो।आपको लगेगा आप कोई ऐतिहासिक जगह पर आ गए हैं। त्रिवेंद्रम रेलवे स्टेशन बहुत ही
पुराना अंग्रेजों के जमाने का ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन है। यहां के रेस्टोरेंट में
दूसरे रेलवे स्टेशनों के मुकाबले अच्छा नाश्ता मिलता है। आप चाहे तो यहां भोजन
नाश्ता कर सकते हो। त्रिवेंद्रम रेलवे स्टेशन से कोवलम बीच 13 किलोमीटर की दूरी पर है।स्टेशन से बाहर से आपको
ऑटो मिल जाएगा। ऑटो वाला 200 से लेकर ढाई सौ रुपए बीच पर जाने के लेता है।
होटल रूम में चेक इन करके थोड़ा आराम करके फ्रेश हो जाइए और बीच पर जितनी चाहे मौज मस्ती करें। आपके पास पूरा दिन पड़ा है।दोस्तों बीच पर सावधान रहें सतर्क रहे बच्चों को और अपने आप को संभालो, समुद्र में ज्यादा अंदर ना जाये। बच्चों से नजर हटने ना दे।
kovalam light house beach |
होटल रूम में चेक इन करके थोड़ा आराम करके फ्रेश हो जाइए और बीच पर जितनी चाहे मौज मस्ती करें। आपके पास पूरा दिन पड़ा है।दोस्तों बीच पर सावधान रहें सतर्क रहे बच्चों को और अपने आप को संभालो, समुद्र में ज्यादा अंदर ना जाये। बच्चों से नजर हटने ना दे।
-बीच पर बहुत सारी रेस्टोरेंट है। यहां शाकाहारी अपनी भूख नहीं मिटा पाएंगे। क्योंकि यहां सी फूड ही मिलेगा। मांसाहारियों खाने की मजा ही मजा है। शाकाहारी को शाकाहारी रेस्टोरेंट ढूंढने में काफी मशक्कत
करनी पड़ेगी। रेस्टोरेंट
में खाने की टेबल से ही
आपको आगे अथांग सागर दिखेगा।सागर की लहरें को निहारती जाइए, मजे से खाते जाइए।
Lighthouse, Kovalam Beach
बीच
को लेकर ही लाइट हाउस है। आप यहां जाइए। यहां ऊपर जाने के लिए टिकट लेना होता है।बड़ों
का टिकट 20 और बच्चों का 10 रु पड़ता है। ऊपर जाने के लिए लिफ्ट है। लेकिन आखिर में कुछ लोहे की खड़ी सीढ़ियां चढ़कर ऊपर जाना
होता है। बुजुर्गों को सीढ़ियां चढ़ने में काफी तकलीफ होती है। यहां से कोलम बीच पूरा दिखाई देता है। चारों और नजरें घुमा कर देख। त्रिवेंद्रम सिटी और समुद्र का हसीन नजारा देख
कर मन रोमांचित हो उठता है।
kovalam beach evening view |
शाम हो चुकी होगी।रूम के गैलरी में आराम से चेयर डालकर बैठ जाइए। समुद्र की ऊंची ऊंची उठती लहरें को निहारते रहे। रात के सन्नाटे में समुद्र की लहरें की आवाज रात भर आती रहती है। सुबह जब नींद खुलेगी सामने फिर से हसीन नजारा होगा। दूर से आती मछुआरे की नाव दिखेगी।सूर्य की रोशनी में चमचमाती लहरें और भी आकर्षित दिखती है। बीच पर गुजारे क्षण न जाने दोबारा हमारे जिंदगी में कब आएगा। आपको रूम 10:00 बजे चेक-आउट करना है।अभी दो-तीन घंटे आपके पास बचे है।
कोवलम
बीच काफी लंबा है। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए बीच पर निकले। बीच के एक किनारे से आखरी किनारे तक पैदल चलते जाइए। और बीच पर मॉर्निंग वॉक का आनंद उठाईये।आपको कुछ विदेशी टूरिस्ट रनिंग करते दिखाई देंगे।इस बिच पर
बहुत सारे विदेशी नागरिक सुबह के धुप का आनद लेते दिखाई
देंगे। लोग यहाँ विदेशों से आते है।हम भारत में रहते क्यू न जाये।
रूम चेक आउट करके बाहर निकले। अभी आपके पास पूरा दिन पड़ा पड़ा है। क्योंकि आपकी ट्रेन रात को निकलेगी। होटल के बाहर से ही आपको ऑटो वाला मिल जाएगा।अगर ज्यादा लोग है तो आप टेक्सी कर ले। आपको तीन बेहतरीन जगह विजिट करना है। Poovar Island, पद्मनाभस्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम zoo टैक्सी वाले से तीनों जगह घुमाकर आखिर में रेलवे स्टेशन पर छोड़ने का किराया तय कर ले।अगर आप ऑटो से जाते हो तो ऑटो वाला 1000 से 1300 तक किराया लेगा। टैक्सी वाला 1800 से लेकर 2500 तक किराया लेगा।
सबसे
पहले आपको poovar Island जाना है। कोवलम बीच से 17 किलोमीटर की दूरी पर पुअर आइसलैंड है। यहां समुद्र की बैक वाटर से नदी बनी हुई है। बोट से हमें समुद्र की ओर जाना होता है। बोट वाले शुरू में बहुत ज्यादा किराया बताते हैं। 10:00 से 15 हजार बताते हैं।अंदर आपको 10 किलोमीटर ले जायेंगे कहते है। आप को बोट वाले से बारगेनिंग करके उसे 3 4 लोग है तो। 1500 से 2000 किराया तय करना है। अंदर खाली दो से 3 किलोमीटर ही जाना होता है।
बोट
में बैठ जाइए। एक यादगार सफर के लिए तैयार हो जाइए। बोट धीरे-धीरे आगे चलती जाएगी।जिंदगी में आपने ऐसा नजारा
नहीं देखा होगा। दोनों तरफ हरी भरी झाड़ियां ही झाड़ियां और बिलबिलाते पंछी
देखकर मन भर जाता है। इस तरह का नजारा हम हॉलीवुड की फिल्मों में देखते हैं। अद्भुत एकदम अद्भुत। 1 किलोमीटर अंदर जाने के बाद पानी के ऊपर बने
रेस्तरां के पास बोट वाला रुक जाता है। साब कुछ खाना वाना खाना है तो खालो कहता है। आप यहां कम से कम चाय कॉफी जरूर पीजियेगा। बहुत मजा आएगा आजू बाजू में चारों ओर पानी बिच में हम बैठकर
चाय पी रहे हैं।
आगे
आपको मदर मेरी का स्टेच्यु पानी के बीचों-बीच बना दिखेगा/ यहां से गुजर कर बोट वाला आगे ले जाएगा।यहां बीच बना हुआ है। बोट वाला आपको यहां उतारेगा। एकदम क्लीन बीच है। कोई गंदगी नहीं। लोगों की भीड़ भी नहीं होगी। यहां की मजेदार बात यह है कि। रेत गोल्डन कलर की है। यहां समुद्र की लहरें तेज होती है। नहाने की चेष्ठा न करें। 15 से 20 मिनट में बोट
पर लौट आइए।उसी रास्ते से
बोट वाला हमें वापस ले आता है। कुल मिलाकर 2 से 3 किलोमीटर की दूरी हम बोट से तय करते हैं। हमारे जिंदगी का यह अद्भुत यादगार क्षण होगा।
poovar Island से हम सीधा पद्मनाभस्वामी मंदिर जाएंगे।यहां आपको
धोती पहनी होगी। नंगे बदन शर्ट उतार कर दर्शन के लिए जाना होगा। यहां बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती। अगर आप तीन या चार फुट की दूरी से दर्शन करना चाहते हो तो आपको डेड सो
रुपए देकर टिकट खरीदना होगा। गर्भ ग्रुप के अंदर लेटे हुए शांति से सोए हुए
भगवान श्री विष्णु की मूरत दिखेगी। श्री विष्णु की मूरत सोने से बनी है।अंग्रेजों
से बचाने के लिए काला रंग चढ़ाया गया है। आज भी उसी स्थिति में श्री विष्णु मौजूद है।
गर्भ गृह में खाली दीप जलाए होते हैं। थोड़ा अंधेरा होता है। हम अच्छी तरह से क्लियर देख नहीं पाते। श्री हरी विष्णु को मन में समाकर बाहर आइए। मंदिर में थोड़ा इधर-उधर घूमे।आपके मन में विशाल संपत्ति का
ख्याल आएगा। ऊपर से आपको कुछ भी पता नहीं चलेगा। खजाना मंदिर के नीचे तहखाने में है। यहां के किसी भी आम आदमी को पता नहीं है खजाना कौन सी जगह
रखा है। यहां कुछ वक्त गुजारने के बाद आपको त्रिवेंद्रम zoo जाना है।
Thiruvananthapuram
Zoo
यहां
जाने से पहले कुछ खा पी ले। क्योंकि आपको zoo के अंदर दो-तीन घंटे चलना है/zoo एंट्री टिकट रू 20 में खरीदना है। अंदर आपको अलग अलग रंग के पंछी सांप, मोर, विशाल एनाकोंडा, जिराफ, हाथी, हीरन,जंगली
महेशा,बंगाल टाइगर, लायन, चिता
अलग टाइप के जंगली पशु
देखने को मिलेंगे। बच्चों का खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको लगेगा आप जंगल में आ गए हैं।
Thiruvananthapuram Zoo |
यह सुहाना यादगार सफर यहीं
पर खत्म होता है। आगे और मिलेंगे नए सफर के साथ।
अगर आप Trivandrum kerala का youtube पर video देखना चाहते है तो यहाँ क्लिक करे
https://www.youtube.com/watch?v=F4goB_41sbg
त्रिवेंद्रम से कन्याकुमारी ८० किलोमीटर की दुरी पर है। त्रिवेंद्रम से कन्याकुमारी जाने के लिए बहुत सारी प्राइवेट और सरकारी बसे उपलब्ध है। या ट्रैन से भी कन्याकुमारी जा सकते है।
कन्याकुमारी यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी
अगर आप Trivandrum kerala का youtube पर video देखना चाहते है तो यहाँ क्लिक करे
https://www.youtube.com/watch?v=F4goB_41sbg
How to go kanyakumari from trivandrum
त्रिवेंद्रम से कन्याकुमारी कैसे जाये
त्रिवेंद्रम से कन्याकुमारी ८० किलोमीटर की दुरी पर है। त्रिवेंद्रम से कन्याकुमारी जाने के लिए बहुत सारी प्राइवेट और सरकारी बसे उपलब्ध है। या ट्रैन से भी कन्याकुमारी जा सकते है।
कन्याकुमारी यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी
No comments:
Post a Comment
Thank you for comment